LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कार के ऊपर चढ़ गई तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कार के ऊपर चढ़ गई तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक हादसे में एक ही प

DESK :  शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश के सागर में तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सानौधा थाना इलाके में सागर-गढ़ाकोटा रोड पर हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। परिवार सागर में निजी काम पूरा कर अपने घर परसोरिया लौट रहा था। इसी दौरान जटाशंकर घाटी के पास दमोह की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

जिसमें सागर के परसोरिया निवासी समाजसेवी सुरेश जैन के परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उनकी पत्नी प्रभा जैन (60), मझला बेटा संदेश जैन (38), संदेश की पत्नी निधि (32), छोटी बहू नैंसी पति शैलेंद्र जैन (30) और नाती उत्कर्ष पिता शैलेंद्र जैन (6) शामिल हैं। जबकि कार चला रहे ड्राइवर बबलू पिता अजीत खान (40) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

छोटी बहू के बीमार पिता को देखकर लौट रहे थे सभी

बताया गया कि जैन परिवार की छोटी बहू नैंसी जैन के बीमार पिता सागर में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हीं को देखने के लिए सभी लोग सागर गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।  

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से बात कर पूरा मामला जाना। घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने में मदद भी की। वहीं राजस्थान पासिंग ट्रक का ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।