LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

वंदे भारत में हुआ तेज धमाका, यात्रियों में मचा हड़कंप, 40 मिनट तक रूकी रही देश की सबसे तेज चलनेवाली ट्रेन

वंदे भारत में हुआ तेज धमाका, यात्रियों में मचा हड़कंप, 40 मि

DESK : देश की सबसे तेज चलनेवाली वंदे भारत में सफर कर रहे यात्रियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन एक धमाके के बाद अचानक रूक गई। धमाके की आवाज ने यात्रियों की बैचेनी बढ़ा दी। बाद में पता चला की वंदे भारत से वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया था। जिसके कारण यह धमाका हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लगभग 40 मिनट बाद ट्रेन की गड़बड़ी को दूर किया गया और उसे रवाना किया गया।

उक्त हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना स्टेशन के पास हुआ। बताया गया कि बुधवार को ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से अपने तय समय से सुबह 5.40 बजे निजामुद्दिन स्टेशन के लिए रवाना हुई। इसके बाद 8:48 बजे पर झांसी से रवाना हुई और 9:48 बजे ग्वालियर पहुंची. ट्रेन यहां से 9:50 बजे रवाना हुई और 20 मिनट बाद मुरैना रेलवे स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई।

वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई. इस धमाके से ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. इस बीच मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच की।

NSIT
Nsmch

40 मिनट बाद रवाना की गई ट्रेन

जांच के दौरान कुछ देर के बाद उन्हें वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर दिखाई दिया. उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की. तकनीकी स्टाफ ने हर वो जगह जांच की जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था. इस वजह से ट्रेन को घटना स्थल पर ही 40 मिनट खड़ा कराया गया. तकनीकी स्टाफ को जब संतुष्टि हो गई कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी. तब जाकर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया।