LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

पूर्णिया के पनोरमा हाईट बेलोरी में बने मंदिर में प्रतिमा स्थापना के मौके पर निकली भव्य कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

पूर्णिया के पनोरमा हाईट बेलोरी में बने मंदिर में प्रतिमा स्थ

PURNIA : मुख्यालय के बेलोरी स्थित पनोरमा हाईट में बने नव निर्मित मंदिर में रविवार से आयोजित श्री-श्री 108 शिव परिवार प्रतिष्ठा शुभारंभ सह प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन के मौके पर आयोजको द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया. इस दौरान सुबह 8 बजे से ही महिला श्रद्धालुओ की भीड़ पनोरमा ग्रुप के ई होम्स परिसर में लगना शुरू हो गया था.

ई-होम्स से कलश माथे पर लेकर महिला श्रद्धालुओं के साथ-साथ पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने भी जल भरकर कलश माथे पर लेकर श्रद्धालुओं के साथ शहर के बेलोरी बायपास स्थित पूर्णियां के बेलोरी एवं विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए भाया बेलोरी चौक होते हुए पनोरमा हाईट में बने मंदिर प्रांगण पहुंचा

जहां आचार्य पंडित मनोज झा,पंडित आचार्य ज्योतिष झा ने अपने वैदिक मंत्रोच्चारण  एवं सनातनी विधि-विधान के साथ पूरे अनुष्ठान से पूजा-अर्चना शुरू किया। वहीं कलश में छोटा बिहारी झांकी टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भूषा में युवती व छोटे-छोटे बच्चे हनुमान राधा-कृष्ण व अन्य भगवान का रूप धारण कर बेण्ड-बाजा व डीजे पर बज रहे भक्ति गाने पर थिरकते नजर आए। जबकि कलश यात्रा में सभी लोगो के लिए पनोरमा ग्रुप द्वारा शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया गया था. सौरा नदी से चलकर श्रद्धालुगण जैसे ही पनोरमा हाईट के मंदिर प्रांगण पहुंची, वहां पुष्प छिड़काव करके सभी का भव्य स्वागत किया गया।

जबकि प्रतिमा स्थापना के मौके पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिसमें रानीपतरा थाना पुलिस के द्वारा भारी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की गई थीं।

NSIT
Nsmch

कलश यात्रा के दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा,अजय झा उर्फ मुरारी झा,संजय सरकार,श्री राम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह,रितेश झा,अभिलाष,मनोहर,आनंद,अजय भगत,दिलीप,राहुल चौबे,नंद गोपाल जी,चंदन समेत अन्य लोग मौजूद थे।