LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में हो गया खेला, बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायक अब कांग्रेस के साथ

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में हो गया खेला, बीजेपी सरकार को

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बनी बीजेपी की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिन छह निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ यहां बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई थी, उनमें तीन ने अपने समर्थन को वापस ले लिया है और कांग्रेस के खेमे में चले गए हैं। तीन विधायकों के जाने के कारण अब हरियाणा में बीजेपी की नायब सरकार अल्पमत में आ गई है। 

इन तीन विधायकों ने छोड़ा साथ

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में रोहतक में निर्दलीय विधायकों पुंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. तीनों निर्दलीय विधायकों ने कहा कि वो सरकार की नीतियों से खुश नहीं थे इसलिए बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।

Diarch GO

यह है सीटों की स्थिति

हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है। जिसमें बहुमत के लिए 46 विधायकों का समर्थन होना जरुरी है। बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। जबकि छह निर्दलीय विधायकों के साथ उन्होंने यहां अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन, तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से बीजेपी से समर्थन वापस लिए जाने के बाद हरियाणा में बहुमत का गणित बिगड़ गया है। अब यहां सैनी सरकार के पास सिर्फ 44 विधायक रह गए हैं।

10 विधायक बीजेपी के संपर्क में

यहां मचे सियासी घमासान के बीच यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसी वक्त में हरियाणा में बीजेपी सरकार की सहयोगी रही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 10 में से 7 विधायक इस वक्त अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और अंदरखाने बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

विधानसभा में वोटिंग होने की स्थिति में या तो ये 7 विधायक क्रॉस वोट करके बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं या फिर वोटिंग से गैर-हाजिर होकर बीजेपी के लिए विश्वासमत हासिल करने के लिए जरूरी विधायकों की संख्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।