LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

शादी से एक दिन पहले ही बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष हैरान, कारण जानकर नहीं रुकेगी हंसी

शादी से एक दिन पहले ही बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन प

DESK : यूपी के हमीरपुर में दूल्हा पक्ष शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच गया। बारात के इस तरह पहुंचने से दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान हो गए। क्योंकि बारात एक दिन बाद आनी थी। बाद में जब कारण सामने आया तो कन्या पक्ष का सहयोग करते हुए गांव के लोगों ने बारात का स्वागत-सत्कार किया। शादी की अन्य रस्में पूरी कराने के बाद मंगलवार शाम दुल्हन की विदाई हुई।

गलत छप गई थी शादी की तारीख

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि कुरारा क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी स्व. रामफल अनुरागी की पुत्री रेखा की शादी सदर कोतवाली के पारा पुरवा गांव के बेटाराम के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 27 फरवरी निर्धारित की गई थी। बेटाराम की भाभी कौशिल्या ने बताया कि कार्ड छपाई में 27 की जगह शादी की तारीख 26 फरवरी छप गई।

Diarch GO

घर पहुंच गए थे सभी रिश्तेदार

उनके घर में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था, इसलिए किसी ने तारीख पर गौर नहीं किया और रिश्ते-नातेदारों को कार्ड भी बांट दिए गए। तय तिथि से पूर्व ही रिश्तेदारों का आना हो गया और 26 फरवरी को वह लोग बरात लेकर सिकरोढ़ी गांव पहुंच गए। निर्धारित तिथि के एक दिन पहले बारात पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि शादी की तारीख 27 फरवरी रखी गई थी।

सिकरोढ़ी गांव में एक दिन पहले दरवाजे पर बरात देखकर लड़की पक्ष के लोग भी हैरान हो गए। गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रेखा के पिता की मौत हो चुकी है। बरात एक दिन पहले आने से हर किसी के चेहरे का रंग बदल गया। 

NSIT
Nsmch

गांव वालों ने की मदद, 26 को ही हुई शादी

यहां गांव के सभी लोगों ने मिलकर मदद की और रातों-रात बरात के स्वागत-सत्कार की तैयारियां की गईं। हलवाई लगाकर भोजन तैयार कराया गया। इसके बाद द्वारचार और जयमाल आदि की रस्में हुईं। मंगलवार सुबह भांवरें पड़ीं और शाम को रेखा को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया। इससे दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए और गांव का भी मान-सम्मान बच गया।