LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

WhatsApp में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, नहीं दिखेगा फोन नंबर, जल्द मिलेगा सबसे खास ऑप्शन

WhatsApp में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, नहीं दिखेगा फोन नंबर

दिल्ली- WhatsApp का प्रयाग भारत समेत विश्वभर में करोड़ों लोग करते हैं. वॉट्सऐप सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है. इसका सिंपल इंटरफेस और फीचर्स यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. अभी करीब 200 करोड़ से ज्यादा लोग चैटिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स की सहूलियत के लिए समय समय पर कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है. अब जल्द ही वॉट्सऐप यूजर्स को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 

हाल ही में कंपनी ने प्राइवेसी चेकअप का फीचर रोलआउट किया था. इस बीच मेटा अपने चैटिंग एप के प्राइवेसी में बड़ा अपडेट करने जा रही है. इससे यूजर्स का मोबाइल नंबर सुरक्षित रहेगा. अनजान लोग इसका दुरुपयोग नहीं कर पाएंगे. मेटा जल्द ही बड़ा अपडेट लेकर आने वाली है, जिससे अपना नंबर किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसकी जगह यूजर नेम सेट कर सकेंगे. 

रिपोर्ट में नए फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ये कैसे काम करेगा.  इस सुविधा से लोग आपके यूजर नेम के जरिए व्हाट्सएप पर जुड़ सकेंगे. आपको अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस फीचर से प्राइवेसी बढ़ेगी. इसकी अभी टेस्टिंग चल रही है. 

 इसके अलावा WhatsApp यूजर नेम के लिए पिन कोड सुविधा तैयार कर रहा है. यह पिन प्राइवेसी को ऐड करेगा. खासकर उन लोगों के लिए जिनसे पहली बार बातचीत करेंगे. यूजर्स चार अंक का पिन चुन पाएंगे, जिससे दूसरों के साथ शेयर कर सकेंगे.

NSIT
Nsmch

बहरहाल कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बहुत जल्द ये फीचर देखने को मिल सकता है. जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप यूजर्स की निजता के लिए लगातार काम कर रहा है. अब एक बार फिर ऐसा ही फीचर लाया जा रहा है. इसमें आप बिना फोन नंबर के भी संदेश भेज पाएंगे तो इससे कुछ यूजर्स को लाभ तो कुछ यूजर्स को हानि भी होने वाली है.