LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

सऊदी अरब में मिला 8000 साल प्राचीन मंदिर , पुरानी सभ्यता की खोज से दुनिया दंग,वेदी और धार्मिक अनुष्ठान के मिले साक्ष्य...

सऊदी अरब में मिला 8000 साल प्राचीन मंदिर , पुरानी सभ्यता की

DESK: वैज्ञानिकों के द्वारा आए दिन दुनिया में छिपे रहस्यों को जानने की कोशिश की जाती है। वैज्ञानिक दिन-रात कोशिश कर कई रहस्यों का खुलासा करते हैं। कई बार इनकी खोज हैरान करने वाली होती है। ऐसा ही एक खोज वैज्ञानिकों ने सऊदी अरब में किया था। वैज्ञानिकों ने वहां 8000 साल पुराना मंदिर खोजा था। सऊदी अरब के पुरातत्त्व विभाग ने खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेषों को खोजा था। 

जानकारी अनुसार मंदिर का अवशेष जहां मिले थे वो स्थान रियाद के दक्षिण में स्थित है। मंदिर के अवशेषों से जानकारी मिली थी कि उस समय जो लोग यहां पर रहते थे वो पूजा-अनुष्ठान करते थे। बताया गया कि तुवाईक पहाड़ के किनारे स्थित इस मंदिर का नाम रॉक कट है। मंदिर के अलावा पुरातत्त्व विभाग को 2807 कब्र भी मिली थी। सऊदी अरब में खोजे गए प्राचीन मंदिर में धार्मिक शिलालेख भी पाए गए हैं। पुरातत्त्व विभाग ने अल-फाओ में यह खोज की है जो कभी किंडा राज्य की राजधानी हुआ करती थी। 

NSIT
Nsmch

दरअसल, अल-फॉव एक पुरातात्विक क्षेत्र है जो बीते 40 साल से पुरातात्विक अध्ययन में शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर मूर्तियों की और मंदिर में पूजा की जाती थी। हेरिटेज कमीशन की देश की विरासत को जानने के लिए सर्वे कर रहा है और उसको सहेजना चाहते हैं। बता दें कि, सऊदी अरब हेरिटेज कमीशन की तरफ से यह सर्वे किया गया था। कमीशन की ओर से इस कार्य के लिए एक मल्टीनेशनल टीम गई थी। 

यहां पर गहरी खुदाई के अलाना काफी लंबे से सर्व का काम किया जा रहा था। मंदिर के अलावा नवपाषाण काल के मानव बस्तियों के अवशेष भी मिले हैं जो 8000 साल पुराने हैं। साथ ही रिसर्च में खुलासा हुआ था कि उस दौरान लोग बारिश का इस्तेमाल करते थे। पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए भी नहरों, पानी की टंकियों और गड्ढे किए गए थे। रेगिस्तान वाले स्थान पर पानी का इस्तेमाल कैसे करना है यह वहां के लोगों को बखूबी आता था।