LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Mahashivratri Special: पाकिस्तान के इस मंदिर में भारत से पहुंचे 62 हिंदू आज मनाएंगे महाशिवरात्रि का त्योहार, यहां गिरे थे महादेव के आंसू...

Mahashivratri Special: पाकिस्तान के इस मंदिर में भारत से पहु

DESK: भारत में आज धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज अलहे सुबह से ही भगवान शिव की मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ एक्ठ्ठा हो गई है। लाखों भक्त बाबा की दर्शन कर रहे हैं। वहीं भारत के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। आज महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए भारत से करीब 62 हिंदू बुधवार को ही बाघा बॉर्डर के रास्ते भारत से लाहौर पहुंच चुके हैं। 

सभी हिंदू तीर्थयात्री वहां महाशिवरात्रि समारोह में हिस्सा लेंगे। ETPB की तरफ से लाहौर में महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे। वहीं वाघा में धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। 

इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं प्रसिद्ध है। पाकिस्तान में बना ये कटास राज मंदिर कटास नाम के तालाब से घिरा हुआ है, जिसे हिंदू पवित्र मानते हैं। यह परिसर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पोटोहर पठार क्षेत्र में स्थित हैय़ मान्यता है कि मंदिर का तालाब शिव के आंसुओं से बनाया गया था, जब वह अपनी पत्नी सती की मृत्यु के बाद गमगीन होकर पृथ्वी पर भटक रहे थे।

वहीं पाकिस्तान में शिवरात्रि समारोह के लिए पहुंचे ये  तीर्थयात्री 10 मार्च को कटास से वापस लाहौर लौटेंगे। लाहौर आने के बाद वह 11 मार्च को वहां के कृष्ण मंदिर जाएंगे। इसके साथ ही ये हिंदू जत्था लाहौर किला भी देखने जाएगा। ये लोग लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा भी करेंगे और 12 मार्च को भारत वापस लौट आएंगे।

NSIT
Nsmch