LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

युवक संग अमानवीय कृत्य करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

युवक संग अमानवीय कृत्य करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, व

पटना. एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा अमानवीय कृत्य करने के मामले में अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अररिया जिले से संबंधित अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए वायरल वीडियो हमें प्राप्त हुआ। पुलिस की तकनिकी शाखा द्वारा वीडियो का सत्यापन किया गया तो वीडियो अररिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर का होने की बात पता चली। 

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अमानवीय कृत्य में शामिल आरोपियों के विरुद्ध अररिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी मो० सिफत, एवं रवि शाह एवं अन्य 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है एवं  उनकी गिरफ़्तारी हेतु निरंतर छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० शफात नियाजी उम्र 55 वर्ष, पिता अब्दुर रहमान, इस्लामनगर, अररिया, रवि साह उर्फ विकास साह उम्र 28 वर्ष, पिता दिनेश साह, भगत टोला, अररिया, मो० कैफ, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मो शोएब आलम, डूब्बा टोला, जोकीहाट, अररिया, मो० उमर, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता - मो० मोजिबुर रहमान, आजाद नगर, वार्ड नं-20, अररिया और मो० रागिब, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता - मो० नसीम, आजाद नगर, वार्ड नं-22, अररिया के रूप में हुई है.