LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

खाने में परोसे जाएंगे 16 प्रकार के कीड़ों से तैयार 30 डिशेज, इस देश ने दी मंजूरी, बदली अपनी फूड पॉलिसी

खाने में परोसे जाएंगे 16 प्रकार के कीड़ों से तैयार 30 डिशेज,

PATNA : भारत में कीड़ा युक्त खाने से लोग भले ही परहेज करते हैं, लेकिन कई देश ऐसे हैं, जहां कीड़ों से तैयार खाने को बहुत पसंद किया जाता है। अब दुनिया के खूबसूरत देशों में शामिल सिंगापुर ऐसे ही देशों में शामिल हो गया है। जहां 16 तरह के कीड़ों को खाने में शामिल करने की इजाजत दे दी गई है। इसमें झींगुर, टिड्डे, ग्रब, मधुमक्खी की एक प्रजाति और अनाज में पैदा होने वाले कीड़े शामिल हैं। 

दरअसल, कई साउथ-ईस्ट एशियाई देशों में पहले से ही कीड़े स्ट्रीट फूड का हिस्सा रहे हैं। लेकिन सिंगापुर में हाइजीन और स्वास्थ्य को देखते हुए कीड़ों को खाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि, अब यहां फूड पॉलिसी बदल दी गई है। 

Diarch GO

एक्सपर्टस की देखरेख में पालने की व्यवस्था

सिंगापुर की फूड एजेंसी ने आदेश दिया है कि खाने के लिए पास किए गए कीड़ों को एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही पाला जाएगा। इन्हें जंगली पर्यावरण से नहीं लाया जाएगा। देखभाल के दौरान इन्हें खराब खाना नहीं दिया जा सकता।

 सिंगापुर में सीफूड बेचने वाला एक रेस्त्रां ने इन कीड़ों को परोसना भी शुरू कर दिया है। रेस्त्रां में फिश करी के साथ झींगुर और तोफू के साथ कीड़े खिलाए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्राइड राइस में भी कीड़ों की टॉपिंग्स डाली गई हैं। रेस्त्रां के मेन्यू में 30 ऐसी डिश शामिल की गई हैं, जिसमें इन कीड़ों को परोसा जाएगा।

NSIT
Nsmch

कीड़ों में होती है ज्यादा प्रोटीन की मात्रा

फूड अथॉरिटी से इजाजत मिलने के बाद इन्हें आम लोगों को दिया जाएगा। यहां सैंपल के तौर पर ग्राहकों को परोसा जा रहा है। सिंगापुर के फूड सिक्योरिटी एक्सपर्ट पॉल तेंग ने बताया कि ज्यादातर कीड़ों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

भारत में कई प्रकार के कीड़े खाने में होते हैं प्रयोग

बता दें कि दुनियाभर के 128 देशों में कीड़ों की 2 हजार 205 प्रजातियों को खाया जाता है। ये ज्यादातर एशियाई, अफ्रीकी देशों के अलावा मेक्सिको में मिलते हैं। थाईलैंड, भारत और चीन में कीड़ों की सैकड़ों प्रजातियों को खाया जाता है। ब्राजील और जापान में भी कीड़ों की करीब 100 प्रजातियों को खाया जाता है।