LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अतिरुद्र महायज्ञ,कलश यात्रा में शामिल हुए 25 हजार श्रद्धालु, महिलाओं-कन्याओं ने लगाए जयकारे

अतिरुद्र महायज्ञ,कलश यात्रा में शामिल हुए 25 हजार श्रद्धालु,

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर में स्थित श्रीराम जानकी मठ से बुधवार को अतिरुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई.  कलश यात्रा में 25000 कन्याओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया.  ऐतिहासिक लखरांव शिव मंदिर में हथुआ राज परिवार के पूजन के बाद जलाशय से जल भरा गया. इस दौरान हाथी घोड़े बैंड बाजा के अलावे मनमोहक झांकियां निकाली गई. 

 रामनगर के राम जानकी मठ पर 14 से 24 फरवरी तक श्री अति रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है.  जिसमें सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन होना है. होमात्मक विधि से हो रहे हैं इस महायज्ञ में सभी शंकराचार्य और महामंडलेश्वर के अलावे देश के कई बड़े संतो  के पहुंचने की उम्मीद है.

 वहीं सुरक्षा को लेकर दो कंपनी बीएमपी के जवानों को बुलाया गया हैं, जिसको लेकर आज कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ मंडप से राजघाट, हुस्सेपुर होते हुए भोरे मीरगंज मुख्य पथ से गुजर कर लखरांव पहुंची. रास्ते में कई जगह पर भक्तों के लिए जल आदि की व्यवस्था की थी.

  मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओ की आस्था में कमी नहीं देखी गई. भीड़ से निकल रही जय श्री राम की आवाज से चारों दिशा गुंजायमान हो रहा था. लखराव शिव मंदिर में सबसे पहले हथुआ राज परिवार के मृगेंद्र प्रताप शाही, कौस्तुभ शाही, महारानी पूनम शाही, विदिशा शाही ने पूजा अर्चना की. इसके बाद ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार के बाद श्रद्धालुओं ने जलाशय से जल लिया.

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से मनन अहमद की रिपोर्ट