LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

2023 की कोहरे के साथ होगी विदाई, नया साल लाएगा बारिश और कड़ाके की ठंड, खिलेगी धूप या घने कोहरे में छुपा रहेगा पटना?

2023 की कोहरे के साथ होगी विदाई, नया साल लाएगा बारिश और कड़ा

पटना- बिहार में ठंड और कोहरा  लोगों को परेशान कर रहा है. पटना में शुक्रवार को  सुबह में कोहरा छाया है. कोहरे के साथ-साथ ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.  उत्तर भारत इस समय घने कोहरे की चपेट में है. दिल्ली की ओर आने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट ही रहीं. मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का यह कहर जाने वाला नहीं है. अगले दो दिनों तक पूरा उत्तर भारत कोहरे के आगोश में रहेगा. सुबह घना कोहरा छाया रहा, कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही. इससे हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं.

  वहीं नए साल में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. पवहीं बिहार में ठंड के तेवर तल्ख नहीं नजर आ रहे हैं. लेकिन शुक्रवार की सुबह पटना में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. लोग ठंड से ठिठुरते हुे अपने काम में लगे हुए दिके. मौसम विभाग के अनुसार साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में मौसम में बदलाव दिख सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 30 दिसंबर से मौसम ठंडा हो जाएगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शाम के समय सर्दी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है. दो जनवरी के बाद दिन केतापमान में कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में रविवार से कुहासा बढ़ेगा. पटना में भी सुबह शाम इसका असर दिखेगा.  29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. वहीं 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री ज्यादा है.

पूर्वा हवा चलने की वजह से मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव होगा. आने वाले तीन से पांच दिनों में शहर व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी पछुआ हवा का प्रवाह चल रहा है. इसके कारण मौसम साफ है और दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल जा रही है. फिलहाल अभी कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार  बिहार की तरफ आने वाली ठंडी हवा मध्य भारत में सक्रिय हो रहे एंट्री सायक्लोन सर्कुलेशन की स्थिति बनने से ट्रैप हो गयी है. इस वजह से बिहार में ठंड नहीं बढ़ पा रही है.

NSIT
Nsmch