LATEST NEWS

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ

  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा
  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा

  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड, स्मार्ट पीडीएस सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा, फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की हुई पहल
  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड,

अभी बेकार नहीं हुए हैं 2000 रुपये के नोट, RBI ने खुद किया खुलासा, दो हजार रुपये के 97.38 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटे: आरबीआई

अभी बेकार नहीं हुए हैं 2000 रुपये के नोट, RBI ने खुद किया खु

दिल्ली-  देश में चलन में मौजूद 2000 रुपये मूल्य के नोट के लगभग 97.38 फीसदी नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस  आ चुके हैं। लोगों के पास अब भी 9,330 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं. रिजर्व बैक ने इस बार 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करते हुए 30 सितंबर तक बैंकों में जमा कराने या बदलवाने का विकल्‍प दिया था. अब नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2024 को आरबीआई ने एक बार फिर 2000 रुपये के नोटों का जिक्र किया है. 

हालांकि, दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है.रिजर्व बैंक के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं. दो हजार रुपये के इन नोटों को आरबीआई के देशभर में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है. इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं. आरबीआई ने इन नोटों को चलन से वापस लेते समय 30 सितंबर तक बदलने या बैंक खातों में जमा करने का विकल्‍प दिया था. बाद में समय सीमा को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था. 8 अक्टूबर से लोग आरबीआई के 19 कार्यालयों में जाकर 2,000 रुपये के नोटों को बदल या जमा करा सकते हैं. इस वजह से इन कार्यालयों में कामकाजी घंटों के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. 

 आरबीआई के जिन कार्यालय में दो हजार रुपये के नोट बदले या जमा किए जा सकते हैं, उनमें पटना,नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, तिरुवनंतपुरम और नागपुर हैं. रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2016 में एक हजार और 500 रुपये के तत्कालीन नोटों का चलन बंद करने के बाद 2,000 रुपये मूल्य का नोट जारी किया था.  

आरबीआई ने सोमवार को बयान जारी कर  बताया कि 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के 3.56 लाख करोड़ रुपये में से 29 दिसंबर, 2023 को कारोबार बंद होने के समय घटकर 9,330 करोड़ रुपये रह गया. इस तरह साल का अंत होने तक चलन में मौजूद 2000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोटों का कुल 97.38 फीसदी बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया है.

NSIT
Nsmch