LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

ज्वेलरी दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में 19 साल का रंगदार गिरफ्तार, देसी पिस्टल और स्मैक भी जब्त

ज्वेलरी दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में 19 साल का रंग

PATNA : पटना पुलिस ने ज्वेलर्स मालिक  दो लाख की रंगदारी मांगने मामले का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने एक रंगदार को गिरफ्तार किया है। इस  कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,स्मैक और एक मोबाइल फोन भी जब्त  किया है. 

मामले में दानापुर एएसपी दीक्षा ने बताया कि बीते 25 फरवरी को दानापुर गोला रोड टी-प्वाईट के पास अवस्थित हरे कृष्णा ज्वेलर्स के स्वामी से दो लाख रूपया रंगदारी वाटसएप के माध्यम से मांगने का मामला प्रकाश में आया था। जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। 

जिसमें  रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को एक देशी कट्टा दो जिन्दा कारतुस एवं करीब 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाईल के विशलेषण एवं स्वीकारोक्ति बयान से इनके अन्य सहयोगियों का पता चला है। जिस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। 

बताया गया कि गिरफ्तार रंगदार ने पैसे की वसूली के लिए जेल में बंद कुख्यात अपराधी के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने गिरफ्तार रंगदार की पहचान न्यू गोसाईटोला सुलतानपुर देव कुमार उर्फ देव सिंह 19 साल पिता मुन्ना सिंह के रूप में की है।

NSIT
Nsmch

REPORT BY ANIL KUMAR