LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

कुदरत का करिश्मा : हिरण्य पर्वत से 60 फीट नीचे खाई में कूदी 15 वर्षीय छात्रा, झाड़ियों में फंसने के कारण बच गई जान

कुदरत का करिश्मा :  हिरण्य पर्वत से 60 फीट नीचे खाई में कूदी

NALANDA : ब्वायफ्रेंड से हुए झगड़ा के बाद एक 15 वर्षीय किशोरी ने हिरण्य पर्वत से 60 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। लेकिन नीचे गिरने की जगह वह झाड़ियों में फंस गई। जिससे उसकी जान बच गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।

इधर, घटना के बाद किशोरी की पहचान रहुई निवासी 15 वर्षीया मीरा कुमारी के रूप में की गई है। वहाँ मौजूद लोगों की माने तो लड़की किसी युवक के साथ पहाड़ पर आई थी। लड़की एवं युवक शिव मंदिर के पीछे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और किशोरी ने पहाड़ से छलांग लगा दी। वहीं इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

 बताया गया कि 
लहेरी थाना क्षेत्र स्थित भैंसासुर मोहल्ले किराए की मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए पहुंची थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक लड़की मोबाइल से सेल्फी ले रही थी, इसी दौरान पैर फिसल गया और लड़की पहाड़ से 60 फीट नीचे गिर गई. हालांकि झाड़ी में फंसने के कारण अटक गई। जिससे उसकी जान बच गई।

Diarch GO

 स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद लड़की को रेस्क्यू कर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इसकी सूचना लड़की के परिजनों दी गई है. इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे हैं.

परिजनों के अनुसार आत्महत्या का प्रयास

अस्पताल में मौजूद डायल 112 के पुलिस कर्मी सिपाही केशव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी प्राप्त हुई है कि लड़की पहाड़ पर सेल्फ़ी लेने के दौरान गिर गई है. जबकि परिजन दबी जुबान से कह रहे हैं कि डांट से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी है. हालांकि परिजन कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है.

NSIT
Nsmch