LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

India vs Australia 4th Test Match: रोहित कोहली भी आउट, 33 पर भारत के 3 विकेट गिरे, 340 रन का है टारगेट...

India vs Australia 4th Test Match: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले के अंतिम दिन का खेल जारी है। भारत को 340 रन का टारगेट मिला है..

 India vs Australia 4th Test Match
India vs Australia 4th Test Match- फोटो : social media

India vs Australia 4th Test Match: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य दिया है। पहली पारी में 105 रनों की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 रन बनाए।

अंतिम दिन का मुकाबला जारी

मैच के पांचवें और अंतिम दिन जसप्रीत बुमराह ने नाथन लायन को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। बुमराह ने सीरीज में एक और बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन 70 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जबकि टीम इंडिया 369 रनों पर सिमट गई थी।

भारत की रनचेज: 340 का मुश्किल लक्ष्य

340 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे। तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में आउट हो गए।

जायसवाल-पंत मैदान पर, भारत 50 रन पार

लंच के बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने स्कॉट बोलैंड की गेंदों पर आक्रमण करते हुए रन गति को बढ़ाने की कोशिश की। जायसवाल ने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया, जबकि पंत ने मिडविकेट के जरिए गेंद को सीमा रेखा पार भेजा। बोलैंड के पिछले दो ओवर में भारत ने 17 रन जोड़े।

NSIT
Nsmch

आउट होने से बचे जायसवाल 

31वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क ने 5वीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल को विकेट के आगे फंसा लिया था, अंपायर ने तो उन्हें आउट नहीं दिया, मगर ऑस्ट्रेलिया ने DRS का इस्तेमाल किया। थर्ड अंपायर ने पाया की गेंद विकेट को छूकर जा रही है जिस वजह से इसे अंपायर्स कॉल करार दिया गया और यशस्वी जायसवाल बचे।

स्कोरकार्ड

AUS: 474 और 234

IND: 369 और 54/3