LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

IND VS AUS 3rd Test LIVE: भारत ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, बारिश ने डाली खलल, जानिए अब तक क्या क्या हुआ....

IND VS AUS 3rd Test LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत और ऑस्टेलिया 1-1 से सीरीज में बराबरी पर हैं।

IND VS AUS 3rd Test Match
India Australia third test match Drawn- फोटो : social media

IND VS AUS 3rd Test LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया है। ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के पांचवें और अंतिम दिन बारिश ने खेल को बाधित किया और अंततः मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए थे। लेकिन बारिश के कारण खेल रुक गया और फिर शुरू नहीं हो सका। इस ड्रॉ के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

मैच हुआ ड्रॉ

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत 260 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी जल्दी घोषित कर भारत को 275 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश ने खेल को बाधित कर दिया और मैच ड्रॉ हो गया। इस ड्रॉ के साथ सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब दोनों टीमें चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न में आमने-सामने होंगी। यह मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

अब तक क्या क्या हुआ 

भारतीय टीम पहली पारी में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकाशदीप और बुमराह के बीच 47 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिससे उन्हें भारत पर 185 रनों की बढ़त मिल गई। वहीं दूसरे पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की स्थिति काफी खराब चली। भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का जादू नहीं चल पा रहा है। 

भारतीय गेंदबाजों का कहर

भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान में आई। 2 ओवर के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन रहा। वहीं पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद से भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। तीसरे ओवर  की चौथी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को बोल्ड किया। इस दौरान उस्मान 8 रन ही बना सके। वहीं पांच ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 14/1 रहा।  पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को चलता किया। इस दौरान लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही।

NSIT
Nsmch

ऑस्ट्रेलिया का 60 रन पर गिरा 5 विकेट

जिसके बाद दूसरी पारी में 8 ओवर तक 3 विकेट गिर चुके है। आकाशदीप ने मैकस्विनी को पंत के हाथों कैच आउट कराया। आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका दिया। मैकस्वीनी 4 रन बनाकर चलते बने। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/3 रहा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। स्टीव स्मिथ मोहम्मद सिराज का शिकार बने। पंत ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 4 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 33/5 रहा। वहीं 85 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

पहली पारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 445 रन बनाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 109 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 46 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और 33 टेस्ट भारत ने जीते हैं। गाबा मैदान पर दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत एक और ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा।