LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Trump Warn India: कुर्सी संभालने से पहले ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी,कहा- भारतीय उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाऊंगा

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए कहा कि वे भारत के प्रति 'जैसे को तैसा' की नीति अपनाएंगे ।

Trump Warn India

Trump Warn India: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की व्यापार नीति की आलोचना की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत के प्रति वे 'जैसे को तैसा' की नीति अपनाएंगे और उन देशों पर भी इसी प्रकार की प्रतिक्रिया देंगे जो अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैक्स लगाते हैं। डेट्रॉइट में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, "चीन हमारे सामानों पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाता है और भारत कुछ मामलों में इससे भी अधिक शुल्क लगाता है। यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के कुछ उत्पादों पर अत्यधिक शुल्क लगाता है और उन्होंने भारतीय उत्पादों पर भी इसी तरह के उच्च शुल्क लगाने की बात दोहराई है।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "सामान्यतः यह देखा जाता है कि यदि वे हम पर शुल्क लगाते हैं, तो हम भी उनके लिए समान शुल्क लागू करते हैं। अधिकांश मामलों में, वे हम पर शुल्क लगा रहे हैं, जबकि हम उनके लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं।" ट्रंप ने आगे कहा, "यदि भारत हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेता है, तो क्या हम उसके बदले में कुछ नहीं लेंगे? आप जानते हैं, वे साइकिलें भेजते हैं और हम भी उन्हें साइकिलें भेजते हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेकहा कि वे हमसे 100 और 200 प्रतिशत शुल्क लेते हैं। भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। ब्राजील भी इसी तरह का व्यवहार करता है। यदि वे हमसे शुल्क लेना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन हम भी उनसे इसी तरह अधिक शुल्क लेंगे। ट्रंप प्रशासन के लिए नामित वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि जो जैसा करता है, उसके साथ वैसा ही करना ट्रंप प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, "आप हमारे साथ जैसा व्यवहार करते हैं, आपको उसी तरह से व्यवहार का सामना करना पड़ेगा।"