LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Parliament Uproar: संसद में सियासी लड़ाई, धक्का-मुक्की पर आई, भाजपा सांसद का फूटा सिर, राहुल गांधी का बीजेपी पर गंभीर आरोप

ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से वे गिर गए. वहीं राहुल ने कहा कि मैंने उनके साथ कोई धक्का मुक्की नहीं की. उलटे भाजपा के सासंदों ने मुझे संसद में जाने से रोका.

Rahul Gandhi Pratap Singh Sarangi
Rahul Gandhi Pratap Singh Sarangi - फोटो : Social Media

Parliament Uproar: संसद में सियासी लड़ाई गुरुवार को धक्का-मुक्की पर आ गई. नतीजा रहा कि भाजपा के एक सांसद सीढियों से गिर गये और उनका सिर फूट गए. धक्का देने का आरोप कांग्रेस के राहुल गांधी पर लगे तो उन्होंने भाजपा पर ही बेहद गंभीर आरोप लगाए. वहीं संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी. 

वहीं राहुल गांधी ने भाजपा सांसद के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है और संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई.

ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से वे गिर गए. वहीं राहुल ने कहा कि मैंने उनके साथ कोई धक्का मुक्की नहीं की. उलटे भाजपा के सासंदों ने मुझे संसद में जाने से रोका. ओडिशा के  बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से वे गिर गए. सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके सिर में चोट आई. उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर उपचार के लिए ले जाया गया. 


NSIT
Nsmch

इस आरोप को लोकसभा में विपक्ष के नेता ने खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद परिसर में प्रवेश करने से रोका। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ...हां, ऐसा हुआ (मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया)। लेकिन धक्का-मुक्की से हम प्रभावित नहीं होते। लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे...मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।"