LATEST NEWS

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ और तुला राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत, सिंह को मिलेगा रुका

  • Bihar Tender Scam
  • Bihar Tender Scam: आठ घंटे तक IAS आईएएस संतोष मल्ल से ईडी ने की पूछताछ, आज किस आईएएस

Today Horoscope 16 january 2025: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

जानिए 16 जनवरी 2025 को गुरुवार के दिन का राशिफल। कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं सितारे आपकी राशि के बारे में।

Today Horoscope 16 january 2025: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा
जानें आज का राशिफल- फोटो : freepik

Today Horoscope 16 january 2025: आज गुरुवार, 16 जनवरी 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिश्रित रहेगा। पारिवारिक झगड़ों से बचने की कोशिश करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में कोई बड़ी डील अटक सकती है, जिससे तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए नए कोर्स में रुचि बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। परिवार के लिए उपहार खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। सिंगल लोग अपने संभावित साथी से मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए दिन औसत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार मान-सम्मान में वृद्धि का दिन है। परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज चुकाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। धन के मामले में सतर्क रहें और विश्वासघात से बचें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। पार्टनरशिप में धोखे से बचें। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें और पारिवारिक विवादों से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी से मिलने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। उधार दिए पैसे की वापसी में समस्या हो सकती है। व्यापार में सतर्कता बरतें और परिवार के साथ विवादों से बचें। आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक मदद आसानी से मिल सकती है। रुके हुए धन के मामलों में समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। दिन का आनंद लेने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए गुरुवार भागदौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और व्यावसायिक मामलों को सुलझाने के लिए प्रयास करें। परिवार में उलझनें आ सकती हैं। वादों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। व्यवसाय में अटकी डील फाइनल हो सकती है। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। साझेदारी में कोई डील फाइनल करने से बचें। संतान के करियर को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी और आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी को अनचाही बात कहने से बचें। विवादों से दूर रहें और धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।