LATEST NEWS

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

Today horoscope 07 January 2025: मंगलवार, 07 जनवरी 2025 का दैनिक राशिफल, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

ग्रहों की चाल को देखते हुए, मंगलवार 07 January का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लाभकारी साबित हो सकता है।

Today horoscope 07 January 2025: मंगलवार, 07 जनवरी 2025 का द
जानें आज का राशिफल - फोटो : freepik

Today horoscope 07 January 2025:  ग्रहों की चाल को देखते हुए, मंगलवार 07 January का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष राशि आज का राशिफल (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, किसी से बहस में पड़ने से बचें और अगर कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है, तो उसमें सकारात्मक फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी आय के स्रोत बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने का सही समय है।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपके कुछ मित्र शत्रु बन सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जिम्मेदारियों से पीछे हटने से बचें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। घर के रिनोवेशन के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन पिताजी की नाराजगी से मन अशांत हो सकता है।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। राजनीति में सोच-समझकर कदम रखें, क्योंकि समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी की बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन आप शांत रहकर स्थिति को संभालें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कारोबार में स्थिति बेहतर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई सरकारी टेंडर प्राप्त कर सकते हैं और धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालें।

सिंह राशि आज का राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें।

कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। किसी काम के चलते अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विरोधियों की बातों में आने से बचें।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और पारिवारिक समस्याएं भी दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन भी बातचीत के जरिए सुलझ सकती है।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। शीध्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, लेकिन किसी महत्वपूर्ण काम को टालने से बचें।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और साहस से काम लेने का है। जल्दबाजी में कोई काम करने से गलतियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और पारिवारिक विषयों पर पिताजी से बातचीत करें। संतान की नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ में लेने से थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन व्यवसाय में सतर्क रहें, क्योंकि फ्रॉड की संभावना है।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। किसी योजना से अच्छा लाभ मिलेगा और आपका डूबा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मन की इच्छाओं की पूर्ति से खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम को लेकर अगर तनाव था, तो वह दूर होगा। परिवार में आपकी बातों का महत्व बढ़ेगा और आप पिताजी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।