LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

शानदार वादियों के बीच 8 घंटे ट्रेन के सफर का किराया 44000 रुपए,फिर भी नहीं मिल पाती है टिकट..खूबसूरत नजारा देख कह उठेंगे..एक बार मैं भी

तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच एक ट्रेन ऐसी भी है,जिसकी धीमी गति के लोग दीवाने हैं और चाहते हैं कि ट्रेन की गति इससे भी कम हो जाए। धीमी रफ्तार के कारण 291 किमी की दूरी 8 घंटे में पूरी होती है। फिर भी ट्रेन के टिकट के लिए इंतजार करना पड़ता है।

शानदार वादियों के बीच 8 घंटे ट्रेन के सफर का किराया 44000 रु

N4N DESK - आज जब दुनिया में हाईस्पीड ट्रेनों की डिमांड है, वहीं कुछ ट्रेनें ऐसी भी है, जिसकी धीमी रफ्तार के लिए लोग हजारों रुपए खर्च करने को तैयार हैं। यूं कहें ट्रेन की धीमी गति ही इसकी खासियत है और 291 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन को 8 घंटे लग जाते हैं। फिर भी ट्रेन के टिकट के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

दरअसल हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं, उसका नाम ग्लेशियर एक्सप्रेस है, जो स्वीट्जरलैंड में चलती है। इसकी एवरेज स्पीड 24 मील प्रति घंटा है और इसे दुनिया के सबसी धीमी गति से चलनेवाली एक्सप्रेस ट्रेन माना जाता है।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ियों और गहरे घाटियों के बीच से गुजरती है ट्रेन

ग्लेशियर एक्सप्रेस की खासियत यह है कि यह  ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के ऊपर से गुजरती है, शांत पहाड़ी गांवों से होकर निकलती है और गहरी घाटियों के बीच से रेंगती है. रास्ते में 291 पुलों और 91 सुरंग को पार करती हुई गंतव्‍य पर पहुंचती है। 

NSIT
Nsmch

जिसमें दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत नजारे से होकर गुजरती है जैसे रोने ग्लेशियर, ऊंचा और खतरनाक ओबराल्प दर्रा, घुमावदार लैंडवासर पुल और राइन घाटी, जिसे 'स्विट्जरलैंड का ग्रैंड कैन्यन' (Grand Canyon of Switzerland) भी कहा जाता है, भी देखने को मिलता है। धीमी गति होने के कारण टूरिस्टों को भी अलग-अलग तरह के दृश्यों और ऊंचाई का आनंद लेने का भरपूर समय मिलता है।

चार हिस्सों में बंटी है रेल यात्रा

यह रेल यात्रा चार हिस्सों में बंटी हुई है और स्विट्जरलैंड में जर्मैट से सेंट मोरित्ज तक जाती है. इस दौरान यात्री स्विट्जरलैंड की बेहद खूबसूरत आल्प्स पहाड़ों से होकर गुजरते हैं। यह इस शानदार और यादगार सफर के दो सबसे खास हिस्से हैं। एक तो प्रसिद्ध लैंडवासर पुल और दूसरा ओबराल्प दर्रा. ओबराल्प दर्रा इस रास्ते का सबसे ऊंचा प्‍वाइंट है जो समुद्र तल से 2,033 मीटर की ऊंचाई पर है।

44 हजार एक टिकट की कीमत

ट्रेन में आरामदायक सीटें, स्वादिष्ट भोजन के विकल्प और बेहतरीन सर्व‍िस मिलती है। जिससे यात्रा का अनुभव बहुत ही शानदार हो जाता है। 'एक्सीलेंस क्लास' में और शानदार सुविधाएं मिलती हैं जैसे कि बड़ी और आरामदायक सीटें, सेवन कोर्स का शानदार डिनर और पर्सनल सर्व‍िस. ट्रेन का टिकट की कीमत 470 स्विस फ्रैंक (करीब 44350 रुपये) से शुरू होती है।