LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

2nd longest expressway in the country: देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे 4 राज्यों की दूरी को करेगा कम, 915 किमी ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट वाले इस सड़क पर इतनी रफ्तार में दौड़ेगी गाड़ियां...

2nd longest expressway in the country: अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर 1256 किलोमीटर रह जाएगी, जो अभी 1430 किलोमीटर है।

Amritsar Jamnagar Expressway
Amritsar Jamnagar Expressway- फोटो : प्रतिकात्मक

2nd longest expressway in the country:  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा भारत के दूसरे सबसे लंबे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद है कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना से गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जिससे इन राज्यों के लोगों और व्यापार को बड़ा फायदा मिलेगा।

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण

NHAI इस एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कर रहा है। लगभग 915 किलोमीटर का हिस्सा ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट के आधार पर तैयार किया जा रहा है, जो 4 से 6 लेन का होगा। शेष हिस्सा मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों को अपग्रेड कर बनाया जा रहा है। यह परियोजना 2019 में शुरू हुई थी, और इसके 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद इस हाईवे पर यातायात शुरू हो जाएगा।

Diarch GO

सुरक्षा और एडवांस्ड सुविधाएं

इस एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों को कम करने के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। शुरुआती दिनों के लिए वाहनों की अधिकतम रफ्तार 120 किमी/घंटा तय की गई है। फिलहाल हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़िया चलाने की इजाजत नहीं होगी। हर किलोमीटर पर एक इमरजेंसी कॉल बॉक्स स्थापित किया जाएगा। किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी।

सफर में होगी बड़ी कटौती

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर 1256 किलोमीटर रह जाएगी, जो अभी 1430 किलोमीटर है। इससे सफर का समय 26 घंटे से घटकर मात्र 13 घंटे हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। बल्कि चारों राज्यों की आर्थिक और सामाजिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा

NSIT
Nsmch