LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

JAYA KISHORI PHOTO: जया किशोरी का मॉडल अवतार!मॉडलिंग की दुनिया में उतर गईं मशहूर कथावाचक!तस्वीर ने मचाया तहलका..

वायरल हो रही तस्वीर को लेकर अब तक जया किशोरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, जांच में यह साफ हो चुका है कि तस्वीर वास्तविक नहीं है और AI द्वारा बनाई गई है।

 JAYA KISHORI PHOTO: जया किशोरी का मॉडल अवतार!मॉडलिंग की दुन
जया किशोरी का मॉडल अवतार!- फोटो : social media

JAYA KISHORI PHOTO: मशहूर कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह अब मॉडलिंग कर रही हैं। इस तस्वीर में एक महिला लाल रंग की पोशाक में फोटोशूट कराती नजर आ रही है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए तीखी टिप्पणियां की हैं।


जांच में खुलासा

तस्वीर की सत्यता की जांच के लिए जया किशोरी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खोजबीन की गई। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर ऐसी कोई तस्वीर मौजूद नहीं मिली।

Diarch GO


AI जनरेटेड तस्वीर:

वायरल फोटो की विस्तृत जांच में पाया गया कि यह तस्वीर काफी हद तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है। AI डिटेक्शन टूल "साइटइंजन" के अनुसार, 99% संभावना है कि यह तस्वीर AI-जनरेटेड है।


असामान्य उंगलियां

तस्वीर में नजर आने वाली महिला की उंगलियां असामान्य दिखाई दे रही हैं, जो AI जनरेटेड छवियों में आम त्रुटि है।

NSIT
Nsmch

पहले भी विवादों में रही हैं जया किशोरी


लग्जरी बैग विवाद

हाल ही में जया किशोरी की एक तस्वीर में उनके पास डियोर ब्रांड का बैग नजर आया था। इस पर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, जिसमें उनकी सादगी और उपदेशों को लेकर सवाल उठाए गए।

जया किशोरी ने स्पष्ट किया था कि यह बैग कस्टमाइज्ड है, इसमें चमड़े का उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी चमड़े का इस्तेमाल नहीं किया और न ही करूंगी।"

 

जया किशोरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

वायरल हो रही तस्वीर को लेकर अब तक जया किशोरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, जांच में यह साफ हो चुका है कि तस्वीर वास्तविक नहीं है और AI द्वारा बनाई गई है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली ऐसी अफवाहों को सच मानने से पहले उनकी सत्यता जांचना आवश्यक है।