LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मुंबई में 20-22 दिसंबर तक श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का होगा आयोजन, श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार होगा पाठ

देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में मुंबई में श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। 20-22 दिसम्बर तक इस महायज्ञ का आयोजन होगा।

मुंबई में 20-22 दिसंबर तक श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज
महायज्ञ का होगा आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुंबई के ठाकुर द्वार रोड स्थित नेमानी बाड़ी में 20-22 दिसंबर तक श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ आयोजित होगा। देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से युवा चेतना के द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व भी युवा चेतना की ओर से देश के 13 शहरों में महायज्ञ आयोजित किया जा चुका है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया की महायज्ञ में श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ होगा। वहीँ कुमकुम से माता ललिताम्बा का अभिषेक किया जायेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हम एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। 

कहा की वाराणसी एवं देश के अन्य प्रदेशों से भी महायज्ञ में संत आएँगे। स्वामी ने कहा की भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु सबको मिलकर काम करना है। इसके मद्देनजर 20-22 दिसम्बर तक देश के प्रगति से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर बौद्धिक चर्चा भी होगी। कहा की आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।