LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

National news: धौलपुर में भीषण सड़क हादसा,8 मासूमों सहित 11 लोगों की मौत, इलाके में शोक

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास एक स्लीपर कोच बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई .11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं।

भीषण सड़क हादसा

Accident: धौलपुर जिले के बाड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई है। इनमें से 8 बच्चे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे, बाड़ी शहर के करीम कॉलोनी निवासी नहनू और जहीर का परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। तभी सुनीपुर गांव के पास उनकी टेंपो को एक स्लीपर कोच बस ने टक्कर मार दी।

हादसे में नहनू और जहीर के परिवार के अधिकांश सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास एक स्लीपर कोच बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई और इसके परिणामस्वरूप 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं। मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियाँ, दो महिलाएँ और एक पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, एक महिला जो जिला चिकित्सालय धौलपुर के लिए रेफर की गई थी, रास्ते में दम तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch