LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Madhya Pradesh News- PWD वाले इंजीनियर साहब को लड़की ने जमकर कूटा , नौकरी का झांसा देकर बनाना चाह रहे थे शारिरिक संबध

Madhya Pradesh News- PWD के सब-इंजीनियर ने युवती को नौकरी का लालच देकर ने एक रेस्ट हाउस में बुलाया था। रेस्ट हाउस में इंजीनियर ने छेड़खानी शुरू कर दी । जिसके बाद युवती ने सब-इंजीनियर को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

Madhya Pradesh News-  PWD वाले इंजीनियर साहब को लड़की ने जमक

Madhya Pradesh -   पहले नौकरी दिलाने का विशवास दिलाया फिर युवती को रेस्ट हाउस पर बुलाया और करने लगा यौन शोषण की कोशिश. वह उसे नौकरी दिलाने के बहाने बरगला रहा था इसका पता रेस्ट हाउस में पहुंचते हीं पता चल गया, जब युवती से शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा तो पहले युवती ने विरोध किया लेकिन बाद में उसने ऐसा काम किया जिसके बारे में शायद अफसर को सपने में भी पता नहीं चला होगा।

डबरा में पदस्थ एक लोक निर्माण विभाग के सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाहा की एक युवती के साथ नौकरी दिलाने के बहाने मुलाकात हुई। युवती को नौकरी का लालच देकर सब-इंजीनियर ने एक रेस्ट हाउस में बुलाया था। लेकिन वहां पहुंचकर युवती को सब-इंजीनियर की असली मंशा का पता चल गया।

जैसे ही युवती ने सब-इंजीनियर की अश्लील हरकतों का विरोध किया, सब-इंजीनियर ने उस पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर युवती ने सब-इंजीनियर को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती ने सब-इंजीनियर का कुर्ता भी फाड़ डाला।

यह पूरा घटनाक्रम एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवती ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रितिक कुमार की रिपोर्ट