LATEST NEWS

  • BJP Protests Kharge Remark
  • Bihar BJP Protests: खड़गे के बयान पर बिहार में सियासी बवाल, बीजेपी ने निकाला विरोध मार्च; थाने में

  • JDU Seeks Anant Singh Disqualification Submits Evidence
  • Bihar Politics:अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा 10 पन्नों का

  • Patna Five Arrested Arms Delivery
  • Patna Crime: पटना जंक्शन के बाहर धराए हथियारों के साथ दो तस्कर, पाटलिपुत्र से भी तीन दबोचे

  • Bihar Education Minister Inspects His Childhood School
  • Bihar News: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

  • Fire Destroys Over 18 Houses in West Champaran
  • Bihar News: शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी, 18 से अधिक घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति बर्बाद

love horoscope 20 january 2025: जानें आज का लव राशिफल, प्यार के मामले में कैसा जाने वाला है 12 राशि के जातकों का दिन

धृति योग के प्रभाव से 20 जनवरी 2025 को ज्यादातर राशियों के लिए प्रेम जीवन में सुधार के संकेत हैं। यह दिन खास अवसर लेकर आ सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें।

love horoscope 20 january 2025: जानें आज का लव राशिफल, प्यार
जानें आज का लव राशिफल- फोटो : freepik

love horoscope 20 january 2025: 20 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव सभी 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस दिन आपके प्रेम जीवन के लिए क्या खास है।

मेष राशि

मेष राशि के शादीशुदा जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान जीवनसाथी से विवाद की संभावना है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 2

वृषभ राशि

सिंगल जातकों को सच्चे प्यार से मिलने का अवसर मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल्स के बीच मनमुटाव दूर होगा और लव लाइफ में सुधार होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए साथी से सरप्राइज या उपहार प्राप्त कर सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है।

NSIT
Nsmch

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8

कर्क राशि

सिंगल जातकों की सोशल मीडिया के माध्यम से किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। विवाहित कपल्स का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी संग डेट पर जा सकते हैं, जिससे उनके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल जातकों का लंबे समय से सोलमेट का इंतजार खत्म हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 7

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को अपने सोलमेट के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे उनके रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ खास पल बिता सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए दिन बेहद खास रहेगा और उन्हें सच्चे प्यार से मिलने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: पिंक

शुभ अंक: 3

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी संग फुर्सत के पल बिताने का अवसर नहीं मिलेगा, जिससे मन अशांत रह सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने रिश्ते में सुधार के लिए नई शुरुआत करनी चाहिए। सिंगल जातकों को सोमवार को सच्चे प्यार से मिलने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपने प्रियजन से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सोमवार का दिन सही मान सकते हैं। शादीशुदा कपल्स का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को साथी संग विवाद के कारण तनाव हो सकता है। सिंगल जातकों को अपने सोलमेट से मिलने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2