LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Leopard Attack:रिहायशी इलाके में घुसा खूंखार तेंदुआ, कॉलोनी में घुसकर तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला, दहशत में लोग

तेंदुआ सबसे सबसे पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के बगीचे में पौधों के पीछे एक सरकारी गेस्ट हाउस में देखा गया। इसके बाद तेंदुआ सड़क पर आ गया और उसने तीन लोगों पर हमला कर दिया।

leopard
leopard - फोटो : Social Media

Leopard Attack:  रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ देखे जाने और उसके द्वारा कुछ लोगों पर हमला करने की घटना से जयपुर में स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विद्याधर नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ एक रिहायशी कॉलोनी में घुस आया और उसने तीन लोगों पर हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घंटों चले अभियान के बाद तेंदुआ को बेहोश कर बचा लिया गया। उप वन संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि विद्याधर नगर में एक तेंदुए की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी। 

उन्होंने बताया कि इसे सबसे पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के बगीचे में पौधों के पीछे एक सरकारी गेस्ट हाउस में देखा गया। इसके बाद तेंदुआ सड़क पर आ गया और उसने तीन लोगों पर हमला कर दिया। गुप्ता ने बताया कि भीड़ जमा हो गई और जानवर का पीछा करने लगी तथा उसकी गतिविधि का वीडियो बनाने लगी। 

सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके पर पहुंचीं। उप वन संरक्षक ने बताया कि इसके बाद इसे बेहोश कर बचाया गया। गुप्ता ने बताया कि नाहरगढ़ वन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा विद्याधर नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिससे भोजन या पानी की तलाश में कभी-कभार तेंदुए का दिखाई देना आम बात है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में तेंदुओं की संख्या पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही है।

NSIT
Nsmch


झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ वन क्षेत्र में करीब 75 तेंदुए हैं, जिनमें से 45 झालाना में और 20 आमागढ़ में हैं। आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 920 से अधिक तेंदुए होने का अनुमान है।