LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Fire Breaks In a Hospital: प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग, छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

Fire Breaks In a Hospital: राज्य के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि अस्पताल की पूरी इमारत धधक उठी। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Tamil Nadu
fire breaks out in Private Hospital- फोटो : social media

Fire Breaks In a Hospital:  तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, आग त्रिची रोड पर स्थित सिटी अस्पताल में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

क्या है हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। हादसे में करीब 29 लोग घायल है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। 

अचानक धधक उठी इमारत

बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगी आग इतनी भयानक थी कि इमारत पूरी तरह धधक उठी। आग लगने से भारी मात्रा में धुआं निकला, जिससे दम घुटने का खतरा पैदा हो गया। कई लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए और इमारत में फंस गए। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। छह लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


NSIT
Nsmch

प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया है।  सरकार ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।