LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Patna MLC Election : नीरज कुमार की जीत होगी लैंडस्लाइड विक्ट्री, पूर्व सांसद अरुण कुमार का दावा -

  • Patna Ward Member Killed
  • Patna Crime: पटना में 150 रुपये के विवाद में मर्डर, कैंची से ताबड़तोड़ वार कर वार्ड सदस्य का

  • Bihar Promotes 49 Police Inspectors to DSP
  • Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़िए लिस्ट

  • Bihar Paddy Procurement
  • बिहार के किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! धान खरीद पर दिया बड़ा आदेश

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

चेन्नई की कंपनी ने किया अनोखा काम, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए गिफ्ट कर दी 28 नई कारें और 29 बाइक्स

चेन्नई की कंपनी ने किया अनोखा काम, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा

Chennai company gift cars bikes: किसी ने सही ही कहा है मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है चेन्नई स्थित कंपनी टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने, जिन्होंने काम करने वालों से खुश होकर और उनमें उत्साह भरने के लिए काफी अलग तरीके से पुरस्कृत किया है। कंपनी ने अपने 180 कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों की सराहना के तौर पर 28 नई कारें और 29 बाइक्स उपहार में दी हैं। इन उपहारों में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी, और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं। यह कदम कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी प्रतिबद्धता को पहचानने के लिए उठाया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक, श्रीधर कन्नन ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही कंपनी सफल हो पाई है। उन्होंने कहा, "हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं, और हम उनकी उपलब्धियों को पहचान कर गर्व महसूस करते हैं।"

Diarch GO

विवाह सहायता के रूप में दी जानी वाली राशि में बढ़ोतरी

चेन्नई स्थित कंपनी टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने  कर्मचारियों की मेहनत के सम्मान के रूप में 28 कारें और 29 बाइक्स उपहार में दी हैं। इनमें से कुछ कारें मर्सिडीज बेंज और मारुति सुजुकी जैसी ब्रांड्स की हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को विवाह सहायता के रूप में पहले ₹50,000 देती थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया गया है। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस का फोकस काम करने वालों की प्रेरणा, मनोबल और काम करने की क्षमता को बढ़ाने पर है। इस कदम के पीछे यह सोच है कि कर्मचारियों के प्रयासों को पहचानकर उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके और उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत किया जा सके। कन्नन ने कहा कि कंपनी उन लोगों को चुनती है जो अत्यधिक प्रेरित होते हैं और उनके लिए कार या बाइक खरीदना एक सपना होता है।