LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BOAT ACCIDENT - मुंबई से 120 लोगों से अधिक भरी बोट पलटी, 13 की मौत, नेवी ने 100 लोगों को बचाया

BOAT ACCIDENT - मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट पलट गई। बोट पर उस समय 120 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें 13 की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोगों को नेवी ने सुरक्षित बचा लिया। सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

BOAT ACCIDENT - मुंबई से 120 लोगों से अधिक भरी बोट पलटी, 13

N4N DESK - देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच चलनेवाली नीलकमल फेरी बोट पलट गई।  बोट पर उस समय120 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 101 लोगों को बचा लिया है. बाकियों की तलाश जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं

हादसा करंजा के उरण में एक स्‍पीड बोट के टक्‍कर मारने हुआ। बोट के मालिक का आरोप है कि मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी थी. इससे नाव में पानी भर गया. देखते ही देखते ये डूब गई. हादसे के तुरंत बाद नौसेना ने तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मरने वालों में 10 नागरिक और तीन नेवी के लोग हैं। रेस्क्यू में बचाए गए सभी 99 लोगों में घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है. लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

13 किलोमीटर की है दूरी

गेटवे ऑफ इंडिया और एलीफेंटा के के बीच की कुल दूरी 13 किलोमीटर की है। इसको तय करने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। मुंबई में टूरिस्ट को एलीफेंटा केव्स ले जाने के जाने के फेरी सेवा चलती है। इसमें टूरिस्ट और लोगों को नाव से केव्स तक ले जाया जाता है। एलीफेंटा गुफाएं मुख्य रूप से हिंदू भगवान शिव को समर्पित गुफा मंदिरों का एक संग्रह है। इन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल नामित किया है।