LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

ये क्या पनीर और सब्जी के जगह बेंगलुरु में महिला को Zepto ने भेजा अजीबो गरीब नोटिफिकेशन, वायरल हुआ पोस्ट

ये क्या पनीर और सब्जी के जगह बेंगलुरु में महिला को Zepto ने

Zepto Weird Notification: बेंगलुरु स्थित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto हाल ही में एक विवाद में घिर गया जब उन्होंने एक ग्राहक पल्लवी पारीक को अजीबो गरीब  नोटिफिकेशन भेजी। नोटिफिकेशन में लिखा था, I-Pill गर्भनिरोधक गोली को तुम्हारी याद आती है, पल्लवी। इस मैसेज ने न केवल पल्लवी को बल्कि इंटरनेट यूजर को भी नाराज़ कर दिया, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस और डिजिटल मार्केटिंग के तरीकों पर बहस छिड़ गई।

पल्लवी पारीक ने तुरंत नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट लिया और LinkedIn पर इसे पोस्ट करते हुए अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। उन्होंने कई मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिसमें सबसे मुख्य रूप से यह था कि उन्होंने कभी भी आई-पिल ऑर्डर नहीं किया था। पल्लवी ने Zepto से सवाल किया, "क्या आप यह सुझाव दे रहे हैं कि मुझे आपातकालीन गर्भनिरोधक की आवश्यकता है?" और यह भी पूछा कि अगर उन्होंने ऐसा कोई ऑर्डर नहीं दिया तो उन्हें यह नोटिफिकेशन क्यों मिला। उन्होंने लिखा, "यह नोटिफिकेशन ना केवल असंवेदनशील है बल्कि गलत भी है। यह विषय ऐसा नहीं है जिसे मजाक में या बिना सोचे-समझे साझा किया जाना चाहिए।"

Diarch GO

इंटरनेट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं

पल्लवी की पोस्ट ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी। कई यूजर्स ने इस तरह की मार्केटिंग रणनीति की आलोचना की। एक यूजर ने टिप्पणी की, "वे चाहते थे कि आप इसके बारे में पोस्ट करें ताकि उन्हें मुफ्त प्रचार मिल सके। आजकल मार्केटिंग इसी तरह काम कर रही है।"दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "अरे ज़ेप्टो, मुझे लगता है कि मेरी किराने का सामान कुछ ज्यादा ही पर्सनल हो रहा है। मैं यहां ताजा चीजों के लिए आया हूं न कि आपातकालीन सामानों के लिए!" तीसरे यूजर ने कहा, "मेरे फोन में ऐसे ऐप्स न होने का कारण यही है कि इससे आने वाले अनचाहे एड कभी-कभी पागल और बेवकूफी भरे होते हैं।"

NSIT
Nsmch

Zepto ने महिला यूजर से मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर Zepto ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कंपनी ने LinkedIn पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने गलती की है और हमें इसके लिए खेद है। हम समझते हैं कि यह मैसेज कितना असंवेदनशील और संभावित रूप से हानिकारक था।" कंपनी ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को को अपडेट किया और अपनी टीम को फिर से ट्रेंड किया है ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो। Zepto ने आखिर में आश्वासन दिया, "यह गलती दोबारा नहीं होगी।"