Shah Rukh Khan Death Threat: लिखना है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो...शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने रायपुर से फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 5 नवंबर को शाहरुख को धमकी मिली थी।

Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan Death Threat- फोटो : social Media

Shah Rukh Khan Death Threat:  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर निवासी फैजल खान को छतीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

क्या है पूरा मामला?

5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने शाहरुख खान को 50 लाख रुपये देने की मांग की थी और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू की और कॉल ट्रेस करने पर पता चला कि यह कॉल रायपुर से किया गया था।

Diarch GO

फैजल खान की गिरफ्तारी

पुलिस ने रायपुर में फैजल खान से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि उसका फोन 5 दिन पहले चोरी हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसकी इस बात पर संदेह जताया और आगे की जांच शुरू की। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने फैजल खान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

फैजल खान का दावा

फैजल खान ने दावा किया था कि वह 14 नवंबर को बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा। उसने यह भी कहा था कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि वह सुरक्षा कारणों से ऑडियो-वीडियो माध्यम से अपना बयान देना चाहता है।

NSIT
Nsmch

अगली कार्रवाई

फैजल खान को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले की तह तक पहुंची जा सके। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजल खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजल को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची। फैजल को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।


शाहरुख को मिली थी जान से मारने की धमकी

5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा, 'शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना... अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा।' जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, 'ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है... अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो'।

जागृति की रिपोर्ट