LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Nargis Fakhri : नरगिस फाखरी की बहन पूर्व प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार, ऐसी मौत दी कि रोंगटे खड़े हो जाएं, हो सकती है उम्रकैद की सजा

कथित तौर पर, जैकब्स ने लगभग एक साल पहले आलिया फाखरी से ब्रेकअप कर लिया था. वहीं अपनी बहन की गिरफ्तारी पर नरगिस फाखरी ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उनकी मां ने इन आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए कहा है, "मुझे नहीं लगता कि

Nargis Fakhri
Nargis Fakhri- फोटो : Social Media

Nargis Fakhri :अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को उनके पूर्व प्रेमी 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स और उनकी दोस्त 33 वर्षीय अनास्तासिया एटियेन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यूयॉर्क के क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के अनुसार, 43 वर्षीय व्यक्ति सुबह करीब 6:20 बजे एक गैरेज में पहुंचा, जहां दोनों पीड़ित सो रहे थे, और कथित तौर पर चिल्लाया, "तुम सब आज मरने वाले हो, उसके बाद दो मंजिला गैरेज को आग के हवाले कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई. 


कथित तौर पर, जैकब्स ने लगभग एक साल पहले आलिया फाखरी से ब्रेकअप कर लिया था. वहीं अपनी बहन की गिरफ्तारी पर नरगिस फाखरी ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उनकी मां ने इन आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए कहा है, "मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या करेगी। वह एक ऐसी इंसान थी जो सभी का ख्याल रखती थी। उसने सभी की मदद करने की कोशिश की.

Diarch GO


अमेरिका के कानून के तहत अगर आलिया को इस आरोप में दोषी ठहराया जाता है तो उसे अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। उसे 9 दिसंबर को अदालत में पेश होना होगा. वहीं इस घटना ने नरगिस फाखरी को बड़ा झटका दिया है. जानकारी के मुताबिक, नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पैचअप करना चाहती थीं. लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स (Edward Jacobs) ने उनके साथ दोबारा रिश्ते में आने से इनकार कर दिया था. इस बात पर गुस्साई नरगिस की बहन ने एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी करेंट गर्लफ्रेंड एटिएन की हत्या कर दी. 


जांच और आरोपों के अनुसार, प्रेस रिलीज में आगे बताया गया कि आलिया फाखरी सुबह 6:20 बजे जैकब्स के दो मंजिला घर में पहुंची थीं और वहां आग लगाने से पहले उन्होंने चिल्लाकर कहा था- "तुम सब आज मरने वाले हो". आलिया ने फिर बिल्डिंग के गैरेज में आग लगा दी. एटिएन ने जब आग लगी देखी तो वो जल्दी से नीचे की ओर भागीं, क्योंकि गैरेज की दूसरी मंजिल जैकब्स सो रहे थे. एटिएन ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई और दोनों वहीं फंसे रह गए. 

NSIT
Nsmch


कौन है नरगिस फाखरी :

नरगिस फाखरी एक अमेरिकी-पाकिस्तानी फैशन मॉडल व अभिनेत्री है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2011में बनी बॉलीवुड फ़िल्म रॉकस्टार से की। मद्रास कैफ़े, फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो, किक, अजहर, हाउसफुल 3, ढिशुम जैसी फिल्मों में नरगिस फाखरी अभिनय किया और प्रमुख किरदार निभाया.