LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा, बेल मिलने के बाद भी कैद में गुजारनी पड़ी रात

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया है। हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद भी अल्लू अर्जून को जेल में ही रात काटनी पड़ी। जमानत प्रक्रिया में देरी होने से वकील और समर्थक नाराज दिखे।

Allu Arjun
Allu Arjun released from jail- फोटो : social media

Allu Arjun Arrested: पुष्पा-2 के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया है। कल ही तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन जमानत आदेश की प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी। बता दें कि हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 21 जनवरी तक के लिए 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी। 

वकील ने जताई नाराजगी

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने जेल अधिकारियों की इस देरी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जमानत आदेश मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को जेल में रखना अनुचित था। रेड्डी ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि अल्लू अर्जुन को आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच हैदराबाद जेल से रिहा कर दिया। 

बीते दिन हुई थी गिरफ्तारी

दरअसल, 13 दिसंबर दिन भर चले ड्रामे के बाद पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद उनके 14 दिन के न्यायिक हिरासत में नीचली अदालत के फैसले पर रोक लग गई थी। तब माना जा रहा था कि कल0ही अल्लू अर्जुन को रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन जमानक आदेश की प्रक्रिया में देरी होने के कारण अल्लू को जेल में ही रात बितानी बड़ी। वहीं दूसरी तरफ मामले में जिस महिला की मौत हुई थी, उसके पति ने भी केस वापस लेने की बात कही है।

हाईकोर्ट में हुआ शाहरुख खान का जिक्र

इससे पहले अल्लू अर्जुन की जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे वकीलों ने जज के सामने शाहरुख खान के एक मामले का उदाहरण दिया। वकील ने कहा, "पुलिस के निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था कि अभिनेता के आगमन से किसी की मौत हो सकती है। यह आम है कि अभिनेता अपनी फिल्मों के पहले शो में शामिल होते हैं। 

NSIT
Nsmch

अभिनेता के लापरवाही से नहीं हुई थी मौत

वकील ने शाहरुख खान के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का हवाला दिया। शाहरुख पर गैर इरादतन हत्या का मामला तब दर्ज हुआ था, जब उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मचने से मौतें हुई थीं। अदालतों ने यह पाया कि ऐसे मामलों में आरोप तभी टिकते हैं, जब मौतें सीधे तौर पर अभिनेता के लापरवाही और गलत कार्यों से जुड़ी हों।

सरकारी वकील ने दिया यह तर्क

सुनवाई में जज ने पूछा कि क्या एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 105(B) और 108 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है? क्या वह हुई घटना के लिए जिम्मेदार हैं? इसपर सरकारी वकील ने कहा कि अल्लू अर्जुन एक्टर जरूर हैं, लेकिन अब वह आरोपी हैं। सिर्फ उनकी मौजूदगी के कारण ही थियेटर में भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

14 दिन के लिए भेजे गए थे न्यायकि हिरासत में

बता दें कि बीते दिन सुबह अल्लू अर्जुन को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें नीचली अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। वहीं आज उनकी रिहाई हो गई। 

क्या है मामला

दरअसल,  पुष्पा 2 द रूल का 4 दिसंबर देर रात हैदराबाद में प्रीमियर रखा गया था और यहां पर भगगड़ मच गई, जिसमें से महिला की मौत हो गई। अल्लू अर्जुन अपने शहर के संध्या थिएटर में एक प्रीमियर शो के लिए आए थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए सैकड़ों फैंस जमा हो गए। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने की जद्दोजहद में वहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें भयंकर हादसा हो गया। भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई है और उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।