LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

अब साथ नहीं दिखेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, BCCI ने किया कुछ ऐसा की अब रहना पड़ेगा अलग

BCCI के नए नियमों के तहत क्रिकेटर्स के फैमिली टूर पर प्रतिबंध का असर न केवल खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर पड़ेगा, बल्कि फैंस को भी मैदान में उनके परिवार के सदस्यों की कमी महसूस होगी।

अब साथ नहीं दिखेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, BCCI ने कि
BCCI के नए नियमों का ऐलान- फोटो : social media

Anushka sharma-Virat kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में क्रिकेटर्स के विदेशी दौरे पर परिवार और पत्नियों को साथ ले जाने को लेकर नए नियम जारी किए हैं। बोर्ड का मानना है कि परिवार और पत्नियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है। इस निर्णय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों की जोड़ी पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि अनुष्का अक्सर विराट के साथ स्टेडियम में देखी जाती हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में बने थे नियम

2014 में, जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे, तब बीसीसीआई ने क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड को भी विदेश दौरे पर साथ ले जाने की अनुमति दी थी। इससे पहले यह सुविधा केवल पत्नियों को मिलती थी। इस नियम में बदलाव विराट ने तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री की सहमति से किया था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का साथ

अनुष्का शर्मा, जो वर्तमान में फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेकर अपने बच्चों और पति विराट के साथ समय बिता रही हैं, हर जगह विराट के साथ नजर आती हैं। वे लंदन में भी काफी समय बिताते हैं, जहां उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ था। हाल ही में, इस जोड़ी को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अलीबाग में देखा गया था।

सोशल मीडिया पर चर्चित अनुष्का-विराट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। क्रिकेट के मैदान में अनुष्का के रिएक्शन और विराट के साथ उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि, अब नए नियमों के चलते अनुष्का को विदेश दौरे पर विराट के साथ कम समय बिताना पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch