LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Vikrant Massey: 2025 में आखिरी बार मिलेंगे.. 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने एक्टिंग करियर को किया अलविदा, फैंस को लगा बड़ा झटका...

Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने 18 साल के एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के बाद फैंस में हड़कंप मच गया है। फैंस उनसे ऐसा ना करने की अपील कर रहे हैं।

Vikrant Massey
Vikrant Massey retirement- फोटो : social media

Vikrant Massey: द साबरमती रिपोर्ट और 12TH फेल जैसी फिल्मों से लोकप्रियता पाने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने मात्र 37 वर्ष की उम्र में बीती रात एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से उनके फैंस में हड़कंप मच गया है। विक्रांत मैसी ने काफी कम समय में टेलीवुड से बॉलीवुड का सफर तय किया था। विक्रांत कई वेव सीरीज में भी नजए आएं है। विक्रांत के फैंस उनके इस फैसले से मायूस हैं। फैंस उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। कई फैंस उनसे अपील कर रहे हैं कि वो अपनी करियर के पीक पर हैं ऐसे में वो करियर को छोड़ने का फैसला ना लें। 

एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

दरअसल, विक्रांत मैसी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टिंग छोड़ने का निर्णय अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बकायदा एक पोस्ट लिख कर इसका ऐलान किया। विक्रांत मैसी ने फैंस को उन्हें  प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही ये भी कहा है 2025 में आने वाली दो फिल्में उनकी आखिरी फिल्में होंगी। 

Diarch GO

2025 में आखिरी बार मिलेंगे

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि, "सभी को नमस्कार, पिछले कुछ सालों में मैंने बहुत देखा है, जो मेरे लिए अद्भुत रहा है। आप लोगों के प्यार-समर्थन का हमेशा अभारी रहूंगा।लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, मुझे ये एहसास हो रहा है कि अब वक्त आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभाल लूं और घर वापसी कर लूं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर अपने परिवार की देखभाल करूं। एक एक्टर होने के नाते साल 2025 में हम लोग एक आखिरी बार मिलेंगे। मेरी 2 अंतिम फिल्में बाकी हैं। आप सबका धन्यवाद, मैं हमेशा आपका ऋणि रहूंगा"। 

2007 से की थी शुरुआत

बता दें कि विक्रांत मैसी ने 2007 से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी पर धरम वीर, बालिका वधू, कुबूल है जैसे शोज में काम किया। टीवी पर उन्होंनें खूब नाम कमाया और फैंस का दिल भी जीता। विक्रांत साल 2013 में फिल्म 'लूटेरा' में दिखे। इसके बाद उन्होंने 'दिल धड़कने दो', 'छपाक' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। 12वीं फेल विक्रांत करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही।  

NSIT
Nsmch


पिता क्रिश्चियन, मां सिख, भाई मुस्लिम, पत्नी हिंदू

विक्रांत को अब तक कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। उनकी हाल की फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट' भी देश भर में चर्चा में बनी हुई है। विक्रांत का जन्म 3 अप्रैल 1987 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था।  एक इंटरव्यू में अपने परिवार की बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनके पिता क्रिश्चियन, मां सिख, भाई मुस्लिम और उनकी पत्नी हिंदू है। 17 साल की उम्र में उनके भाई ने इस्माल धर्म अपना लिया था। विक्रांत ने बताया कि उन्हें परिवार पर गर्व है। आपको बता दें कि विक्रांत मैसी और पत्नी शीतल ठाकुर हाल ही में पेरेंट्स बने है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।