LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

National News: मां ने किया 30 दिन के बेटे का सौदा, पति के कर्ज चुकाने के लिए पत्नी द्वारा उठाया गया यह कदम दिल तोड़ देगा

National News: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक माँ ने अपने 30 दिन के बेटे को बेच दिया। बताया जा रहा है कि पति का कर्ज चुकाने के लिए पत्नी ने ये कदम उठाया था।

mother sold her son
mother sold her son- फोटो : प्रतिकात्मक

National News: कर्नाटक के रामनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 40 वर्षीय महिला ने अपने 30 दिन के नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। महिला और उसका पति दिहाड़ी मजदूर थे और पांच बच्चों के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बढ़ते कर्ज के बोझ से दबकर महिला ने यह कठोर निर्णय लिया।

माँ ने 30 दिन के बच्चे को बेचा

वहीं जब बच्चे का पता नहीं चला तो पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसने अंततः बच्चे को बेचने की बात स्वीकारी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को बेंगलुरु से बरामद कर लिया। महिला के साथ-साथ उसके दो सहयोगियों और बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। बच्चे को मंड्या के बाल कल्याण केंद्र में रखा गया है।

घटना के पीछे का कारण

जानकारी अनुसार पति का कर्ज चुकाने के लिए महिला ने नवजात को बेचा था। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी दिहाड़ी मजदूर के रुप में काम करते हैं। दोनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। दोनों के ऊपर 3 लाख रुपए का कर्ज था। वहीं इस मामले में खुलासा होते ही पति के होश उड़ गए। पत्नी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पति को लगातार बोलती रही झूठ

पति के बयान के मुताबिक, 5 दिसंबर की शाम को जब वह काम से घर लौटे तो बच्चे को गायब पाया। उनकी पत्नी ने उन्हें यह बताया कि बच्चे को स्वास्थ्य समस्याएं थीं और उसे एक रिश्तेदार के जरिए डॉक्टर के पास भेजा गया था। इस पर विश्वास करते हुए, उन्होंने रात का खाना खाया और सो गए। अगली सुबह वापस आने पर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी ने पहले की जानकारी ही दोहराई, जिससे उनके संदेह और बढ़ गए। जिसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

NSIT
Nsmch