LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Income Tax Raid: आयकर छापेमारी में 52 किलो सोना, 10 करोड़ कैश बरामद, लावारिस गाड़ी से बरामद हुआ काले कारोबार का खजाना, जानिए पूरा मामला

आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई के दौरान एक लावारिस कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद किया है. इनकम टैक्स की इस कार्रवाई में बरामद नकदी और सोना किसका है इसे लेकर कई लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं.

Income Tax Raid
Income Tax Raid- फोटो : Social Media

Income Tax Raid: आयकर विभाग की ओर से की गई एक छापेमारी में एक लावारिस कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद हुआ है. आयकर की यह छापेमारी मध्य प्रदेश में हुई. भोपाल में मेंडोरी के जंगल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को एक कार बरामद हुई जिसमें मिले नकद और सोने को देखकर उनके भी होश उड़ गये. 

बरामद हुए सोने का वजन 52 किलो बताया जा रहा है जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं नकद 10 करोड़ मिला है. जिस कार से नकदी और सोना मिला है उस पर RTO लिखे होने के साथ ही पुलिस का लोगो भी लगा हुआ है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई हुई है. इसमें आयकर विभाग ने विशेष अभियान चलाकर एक साथ कई कारोबारियों पर शिकंजा कसा है. लेकिन इसी बीच देर रात जंगल से एक कार बरामद की गई. जब उसे खोलकर देखा गया था उसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि कार किसी चेतन नाम के व्यक्ति की है. 

. चेतन गौर सौरभ शर्मा का दोस्त है. सौरभ शर्मा के घर गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा था. मेंडोरी के जंगलों में 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाड़ियों का कारकेड लेकर रेड की गई. रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग को एक लावारिस हलात इनोवा क्रिस्टा मिला. जब इसकी पड़ताल की गई तो इसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिला है.  

NSIT
Nsmch


फिलहाल आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि  ये सोना और पैसा किसका है और कहां ले जाया जा रहा था? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो दिन पहले 18 दिसंबर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल, इंदौर के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें सबसे ज्यादा 49 ठिकाने भोपाल के शामिल थे. इनमें IAS, IPS और राजनेताओं की पसंद वाले नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे इलाके शामिल थे.