LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bomb Blast : बम बनाने के दौरान हुआ भीषण धमाका! विस्फोट में तीन लोगों के उड़े चीथड़े, कई घायल, बम निरोधक दस्ता ने संभाला मोर्चा

अवैध देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत की घटना होने पर बम निरोधक दस्ता ने मामले की जाँच शुरू कर दी है. धमाके में मरने वालों की पहचान सकीरुल सरकार (32), मामोन मोल्ला (30) और मुस्तकिन शेख के रूप में हुई है.

Bomb Blast in Murshidabad
Bomb Blast in Murshidabad- फोटो : Social Media

Bomb Blast : कथित तौर पर अवैध देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में यह घटना प्रकाश में आई है. धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट में घर की छत भी उड़ गई.


पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात सागरपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत खोयेरतला गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीरुल सरकार (32), मामोन मोल्ला (30) और मुस्तकिन शेख (28) के रूप में हुई है। घायल लोग मौके से भाग गए। 

Diarch GO


विस्फोट मामोन के घर पर हुआ जहां वे देसी बम बना रहे थे। विस्फोट में घर की छत उड़ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।" प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक तीनों हाल ही में फेंसेडिल तस्करी में शामिल पाए गए थे।


स्थानीय लोगों ने मामन मोल्ला और सकीरुल सरकार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch


अधिकारी ने बताया कि इलाके में एक बड़ी पुलिस टीम तैनात की गई है, जबकि बम निरोधक दस्ता विस्फोट स्थल पर जांच कर रहा है।