LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Fire accident : बीच सड़क पर एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में धमाका, 7 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, करीब 37 लोग हुए घायल

टैंकर से बाहर निकलने के बाद गैस 200 मीटर दूर तक फैल गई और उसने आग पकड़ ली. इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया. कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए.

Jaipur Ajmer highway accident
Jaipur Ajmer highway accident - फोटो : Social Media

Fire accident : एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में बीच सड़क पर शुक्रवार सुबह हुए धमाके में 7 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कम से कम 37 अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. यह भीषण हादसा शुक्रवार सुबह जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एक ट्रक के अन्य ट्रकों से टकराने और उसमें आग लग जाने के बाद हुआ. 

टैंकर से बाहर निकलने के बाद गैस 200 मीटर दूर तक फैल गई और उसने आग पकड़ ली. इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया. कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 5.44 मिनट पर हुआ. जिस जगह पर हादसा हुआ वहां एक पेट्रोल पम्प भी है.  

टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई. इससे एक के बाद एक कई वाहन चपेट में आ गये. वहीं सड़क किनारे से गुजर रहे कुछ अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार बने और  करीब 37 लोग झुलस हुए. वहीं आग का दायरा बढ़ता देख आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद इस मुख्य राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया. हादसा इतना गंभीर था कि 30 से अधिक वाहन आग की चपेट में आ गए और आसमान में घना काला धुआं छा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से देखी गईं, जबकि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं. छात्रों को लेने जा रहे एक स्कूल वैन चालक ने आग की लपटों में घिरे एक व्यक्ति को देखकर भयभीत होकर बताया.

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री की गहरी शोक संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। 

घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।  प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।