LATEST NEWS

  • नवादा के रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बंगाली रीति-रिवाज से होती है पूजा
  • नवादा के रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बंगाली रीति-रिवाज से

  • Bihar News : नीतीश को तीन लाख वोट देते थे, बाढ़ से.. मोकामा से.. लूट के..अनंत का नए खुलासे से खलबली
  • Bihar News : नीतीश को तीन लाख वोट देते थे, बाढ़ से.. मोकामा से.. लूट के..अनंत का नए

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: रालोसपा के बागी प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने छोड़ा मैदान, एनडीए उम्मीदवार को दिया समर्थन
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: रालोसपा के बागी प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने छोड़ा मैदान, एनडीए उम्मीदवार को दिया समर्थन

  • Gopalganj food safety raid
  • SDM के नेतृत्व में गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट की जांच, घरेलू गैस उपयोग की

  • Bihar News : विपक्ष के प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा सत्ता परिवर्तन की मंशा या जनसेवा का संकल्प ? देश की जनता मांग रही है जवाब
  • Bihar News : विपक्ष के प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा सत्ता परिवर्तन की मंशा

Police News : पुलिसकर्मियों को लोगों ने समझ लिया अपराधी, रात भर बनाया बंधक, गूगल मैप के चक्कर में गजब फंस गई पुलिस

गूगल मैप आम लोगों की सुविधा के लिए होता है लेकिन पुलिस के लिए यही ऐसी मुश्किल का सबब बन गया कि लोगों ने पुलिस को ही अपराधी समझ लिया. नतीजा रहा कि पुलिस वाले रात भर अपराधी की तरह बंधक बने रहे.

Google Map
Google Map - फोटो : Social Media

Police News : जाना था जापान पहुंच गए चीन ... समझ गए ना ! यूं तो यह एक फ़िल्मी गाना है लेकिन ऐसे चक्कर में पुलिस भी फंस गई. नतीजा हुआ कि पुलिसवाले लोगों की नजर में अपराधी बन गए और उन्हें बंधक बना लिया गया है. पूरी रात पुलिस परेशान रही और जब खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान हो गया. 

जाना था जापान पहुंच गए चीन ... वाली स्थिति पुलिसवालों के साथ हुई भी इसलिए क्योंकि उन्होंने छापामारी करने के लिए रास्ते तलाशने में जिस तकनीक का उपयोग किया था वह गूगल मैप था. लेकिन गूगल मैप ही पुलिसवालों के लिए जी का जंजाल बन गया. उन्हें एक ऐसी जगह पर गूगल मैप ने ले जाकर छोड़ा जहाँ से बुरी तरह से फंस गए. 

Diarch GO

गूगल मैप कैसे पुलिस को इस कदर भारी पड़ गया कि उन्हें रात भर बंधक रहना पड़ा यह मामला असम का है. असम के जोरहाट जिले की पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. असम पुलिस की 16-सदस्यीय एक टीम छापेमारी के दौरान गूगल मैप्स के जरिये अनजाने में नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपराधी समझकर उनपर हमला कर दिया और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा.

घटना 7 जनवरी की रात को उस समय हुई जब जोरहाट जिला पुलिस की एक टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह चाय के बागान वाला इलाका था, जिसे गूगल मैप पर असम में दिखाया गया था. हालांकि, यह वास्तव में नगालैंड के अंदर था. जीपीएस पर भ्रम और भ्रामक मार्गदर्शन के कारण अपराधी की तलाश में टीम नगालैंड की सीमा में चली गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने असम पुलिस की टीम के कर्मियों को अत्याधुनिक हथियार लेकर आया बदमाश समझा और उन्हें हिरासत में ले लिया. 

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम के 16 कर्मियों में से केवल तीन वर्दी में थे और बाकी सभी सादे कपड़ों में थे. इससे स्थानीय लोगों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने टीम पर हमला भी किया और हमारा एक कर्मी घायल हो गया. नगालैंड में प्रतिकूल स्थिति की सूचना मिलने पर जोरहाट पुलिस ने तुरंत मोकोकचुंग के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, जिन्होंने असम पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी.

स्थानीय लोगों को तब एहसास हुआ कि यह असम से आई असली पुलिस टीम थी और उन्होंने घायल व्यक्ति सहित पांच सदस्यों को छोड़ दिया. हालांकि, उन्होंने शेष 11 लोगों को रात भर बंधक बनाए रखा. सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया और बाद में वे जोरहाट पहुंच गए.