LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

सर्दी का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

देशभर में सर्दी के प्रकोप के चलते कई राज्यों में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में स्कूल बंद हैं। ठंड बढ़ने पर छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। छात्रों व अभिभावकों को लेटेस्ट अपडेट पर

सर्दी का कहर: कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें कब तक रहेंगी छ

देशभर में सर्दी और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों ने ठंड के चलते स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान किया है। कोहरा और धुंध के कारण कई जिलों में छुट्टियों को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर के कारण सभी जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल 11 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे। गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ और मथुरा जैसे बड़े शहरों में भी स्कूल बंद हैं।

दिल्ली:

Diarch GO

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। ठंड के असर को देखते हुए 16 जनवरी से स्कूल फिर से खोलने की योजना है।

राजस्थान और पंजाब:

राजस्थान में स्कूलों में 6 जनवरी तक और पंजाब में 7 जनवरी तक छुट्टियों का आदेश है। अगर ठंड का प्रकोप जारी रहता है तो स्थानीय प्रशासन छुट्टियों को बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

बिहार:

NSIT
Nsmch

पटना प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 11 जनवरी 2025 तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

ठंड बढ़ी तो बढ़ सकती हैं छुट्टियां

देशभर में शीतलहर का कहर जारी है। ठंड में बढ़ोतरी की स्थिति में जिला प्रशासन या राज्य सरकारें स्कूल की छुट्टियों को और बढ़ा सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बने रहें।