LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UPSC Mains Result: कब आएगा यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट? जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिणाम के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी।

UPSC Mains Result
UPSC Mains Result - फोटो : UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के मेंस रिजल्ट का इंतजार कर रहे 14,627 अभ्यर्थियों की निगाहें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टिकी हैं। इस साल यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 13.4 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से केवल 14,627 उम्मीदवारों ने मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया। मेंस परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। अब, इन सभी उम्मीदवारों को मेंस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो किसी भी समय जारी हो सकता है। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण, यानी पर्सनालिटी टेस्ट या इंटरव्यू, के लिए बुलाया जाएगा, जो जनवरी 2025 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

1000 पदों पर होगी नियुक्ति: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से लगभग 1000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में देश की प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं। जो अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक हासिल करेंगे, उन्हें इंटरव्यू में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

यूपीएससी मेंस रिजल्ट कैसे करें चेक? : अभ्यर्थी को यूपीएससी मेंस का अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बास वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "UPSC CSE Mains Result 2024" लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिसे दर्ज कर सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

अंतिम चुनौती इंटरव्यू: यूपीएससी इंटरव्यू कुल 275 अंकों का होता है, जिसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की कोई अनिवार्यता नहीं है। हालांकि, यह परीक्षा अभ्यर्थियों की बौद्धिक, सामाजिक और व्यक्तिगत क्षमता का आकलन करती है। इंटरव्यू पास करना केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए आवश्यक है।

NSIT
Nsmch

आयोग की वेबसाइट करते रहें चेक: पिछले साल, यूपीएससी मेंस का रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी हुआ था। उम्मीद है कि इस साल का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी परीक्षा में सफलता न केवल अभ्यर्थियों के सपनों को साकार करती है, बल्कि उन्हें देश सेवा का अनूठा अवसर भी प्रदान करती है