LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

SSC CGL : एसएससी सीजीएल टियर-1 का मार्क्स जारी, 31 दिसंबर से पहले करें चेक और डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2024 के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मार्क्स चेक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें।

SSC CGL : एसएससी सीजीएल टियर-1 का मार्क्स जारी, 31 दिसंबर से

SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा के अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर अंकों की जांच कर सकते हैं।

मार्क्स चेक करने की अंतिम तिथि
अभ्यर्थी ध्यान दें कि अंक देखने और डाउनलोड करने का अंतिम दिन 31 दिसंबर, 2024 है। इसके बाद संबंधित लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने स्कोरकार्ड को सेव और प्रिंट कर लें।

अंकों की जांच के आसान स्टेप्स

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध CGL मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. अपने अंक देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CGL टियर 2 परीक्षा तिथि घोषित
आयोग ने टियर 2 परीक्षा 18 से 20 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित करने की घोषणा की है। परीक्षा से पहले, अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी संबंधित पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch