LATEST NEWS

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

  • RJD Sanjeev Kumar Wins Patna Seat Brotherly Pair Enters Council
  • Patna Teacher Constituency: पटना शिक्षक सीट पर संजीव कुमार की जीत, विधान परिषद में दिखेगी दो सगे

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

SSC CGL ने रद्द की 18 जनवरी की टाइपिंग टेस्ट की दूसरी शिफ्ट, नई तिथि जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 जनवरी, 2025 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित सीजीएल टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी खामियों के कारण रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा 31 जनवरी, 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। उम्मीदवार नई तारीखें SSC की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

SSC CGL ने रद्द की 18 जनवरी की  टाइपिंग टेस्ट की दूसरी शिफ्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की दूसरी शिफ्ट को रद्द कर दिया है। परीक्षा में तकनीकी खामियों की वजह से यह निर्णय लिया गया। आयोग ने नई परीक्षा तिथि घोषित करते हुए सूचित किया है कि यह टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) अब 31 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

नई तिथियां और विवरण:

  • नई परीक्षा तिथि: 31 जनवरी, 2025
  • परीक्षा का समय: दोपहर 01:00 बजे से
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 27 जनवरी, 2025 (संभावित)

उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर नियमित रूप से विजिट करें।

तकनीकी खामियों की वजह से परीक्षा रद्द

SSC ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 18 जनवरी, 2025 की दूसरी शिफ्ट में आयोजित CGL टाइपिंग टेस्ट के दौरान तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। आयोग ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द करने और इसे दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया।

परीक्षा का पिछला आयोजन

CGL परीक्षा के पहले चरण (टियर 1) का आयोजन 9 से 26 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी कर, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। आपत्तियों की समीक्षा के बाद टियर 1 के परिणाम 5 दिसंबर, 2024 को जारी किए गए।

NSIT
Nsmch

टियर 2 के तहत टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को किया गया था। हालांकि, 18 जनवरी की दूसरी शिफ्ट में तकनीकी खामियां रिपोर्ट होने के कारण, उस शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

उम्मीदवारों के लिए निर्देश

  • सभी उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • SSC की वेबसाइट पर ताज़ा सूचनाएं देखते रहें।
  • दोबारा परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।