LATEST NEWS

  • पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डीएम ने मतपत्र विखंडन और सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण, पैकेटों के सत्यापन का दिया निर्देश
  • पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डीएम ने मतपत्र विखंडन और सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण, पैकेटों

  • Patna DM SSP Pandal Inspection
  • Patna Durga Puja 2026: डीएम और एसएसपी ने किए प्रमुख पंडालों के निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए

  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई विशेष आराधना
  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई

  • Kaimur liquor destruction
  • Kaimur Liquor Destruction: मोहनिया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब नष्ट

  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों

RRB NTPC 2024 Exam एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एनटीपीसी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न यूजी और पीजी स्तर के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का

RRB NTPC 2024 Exam  एडमिट कार्ड हुआ जारी,  जानें लेटेस्ट अपड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न यूजी (UG) और पीजी (PG) स्तर के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailway.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही NTPC परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकता है। बोर्ड द्वारा जारी होने वाले नोटिस में परीक्षा शहर, सिटी स्लिप, और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखें शामिल होंगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 8113 पद ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों के लिए और 3445 पद यूजी (UG) स्तर के उम्मीदवारों के लिए होंगे।
पदों की सूची इस प्रकार है:

NSIT
Nsmch

यूजी स्तर के पद

  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 रिक्तियां
  • अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 रिक्तियां
  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 रिक्तियां
  • ट्रेन क्लर्क: 72 रिक्तियां

स्नातक स्तर के पद

  • मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 रिक्तियां
  • स्टेशन मास्टर: 994 रिक्तियां
  • मालगाड़ी प्रबंधक: 3144 रिक्तियां
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 रिक्तियां
  • वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 732 रिक्तियां

चयन प्रक्रिया
NTPC परीक्षा के चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित दो स्तरीय परीक्षा (CBT 1 और CBT 2) शामिल हैं। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट/टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBAT/CBTST) के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से डिजिटल मोड में किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रणाली के तहत परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।