LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

PGCIL Recruitment 2024: बिना लिखित परीक्षा के पावरग्रिड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 21 लाख तक सैलरी पैकेज

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ऑफिसर ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो एक प्रतिष्ठित सरकारी संगठन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

PGCIL Recruitment 2024
PGCIL Recruitment 2024- फोटो : power grid

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ऑफिसर ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

73 पदों पर निकली भर्ती, जानें वैकेंसी डिटेल्स

PGCIL ने कुल 73 पदों पर ऑफिसर ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती का पूरा विवरण इस प्रकार है... ऑफिसर ट्रेनी (एनवायरनमेंट मैनेजमेंट): 14 पद, ऑफिसर ट्रेनी (सोशल मैनेजमेंट): 15 पद. ऑफिसर ट्रेनी (HR) पावर ग्रिड: 35 पद, ऑफिसर ट्रेनी (HR) CTUIL: 02 पद और ऑफिसर ट्रेनी (PR): 07 पदशामिल हैं। 

Diarch GO

योग्यता और आयुसीमा पर एक नजर

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री/एमबीए/डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

PGCIL इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट स्कोर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को शानदार पैकेज भी मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को सालाना 10.70 लाख रुपये का सीटीसी मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यह पैकेज बढ़कर सालाना 21.40 लाख रुपये हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये है (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए)। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, देर न करें

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारत सरकार की महारत्न कंपनी है। यहां नौकरी करने का मौका न केवल प्रतिष्ठा और स्थिरता लाता है, बल्कि आकर्षक वेतन और करियर ग्रोथ भी सुनिश्चित करता है। योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करें