LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bank PO Vacancy : इस बैंक में PO को मिलेगी 1,17,000 सैलरी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं? कर्नाटक बैंक आपके लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर भर्ती कर रहा है। पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन आवश्यक है। आवेदन करने का अंतिम दिन 10 दिसंबर है।

Bank PO Vacancy
bank recruitment - फोटो : bank po

कर्नाटक बैंक ने बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्केल-I पदों पर भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 दिसंबर 2024 तक कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा : इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन/ग्रेजुएशन या लॉ/सीए/सीएस/सीएमए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1996 के बाद हुआ होना चाहिए। हालांकि, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन : चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। मेट्रो शहरों में कुल सीटीसी करीब ₹1,17,000 प्रतिमाह तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी: आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹800, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹700 तय किया गया है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, अभी कुल पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है और परीक्षा से पहले इसकी जानकारी दी जा सकती है।

NSIT
Nsmch

महत्वपूर्ण जानकारी: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया में देरी न करें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बैंक पीओ बनने का यह अवसर न चूकें।